उत्तराखंड : दिगंबर संतो के साथ अभद्रता मामले में मुकदमा दर्ज_Video वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल के थाना देवप्रयाग क्षेत्र में तोता घाटी के पास दिगंबर संतो के साथ अभद्रता के मामले में थाना देवप्रयाग में धारा 153A, 295A आईपीसी एवं 67A आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक युवक कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता कर रहा था। उक्त प्रकरण की जांच करने में सामने आया कि उक्त वीडियो सूरज सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के तोता घाटी के पास में बनाया गया था। इस प्रकरण में उक्त युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखंड में एक कथित यूट्यूबर युवक ने दिगंबर जैन संप्रदाय के कुछ संतों को रास्ते में रोक कर उन पर टिप्पणी की . साथ ही उनके साथ अभद्रता भी की. जिसका युवक ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

जैन मुनियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को सभी तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि ‘मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दिगंबर जैन संप्रदाय के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही गई हैं. जिससे जैन समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. जैसे ही ये वीडियो हमारे संज्ञान में आए, वैसे ही तत्काल जांच के लिए एक एसटीएफ टीम गठित कर दी गई।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News