हल्द्वानी की बात कौस्तुभानंद के साथ,, मातृशक्ति ने रखी शहर के भविष्य की बात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर की समस्याओं को सिर्फ सुनने नहीं, बल्कि लोगों के अनुभवों और सुझावों से समझने की पहल के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी ने ‘हल्द्वानी की बात कौस्तुभानंद के साथ’ संवाद अभियान की शुरुआत की।

पहले संवाद में महिला समूहों और बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मातृशक्ति ने शहर के विकास, नशे पर प्रभावी रोक, आवारा पशुओं की समस्या, स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाओं समेत कई मुद्दे खुलकर सामने रखे। प्रतिभागियों ने कहा कि हल्द्वानी में विकास हुआ है, लेकिन इसे क्षेत्र का बेहतर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए अभी निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि “हल्द्वानी की बात” किसी एक वर्ग की आवाज नहीं, बल्कि पूरे शहर की सामूहिक आवाज बनने की पहल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं और शहर के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी प्राथमिकताओं को समझा जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर का बेहतर भविष्य तभी बनेगा, जब विकास की दिशा जनता की जरूरतों और सहभागिता से तय होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News