नैनीताल पुलिस की सात थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश_ 18 फरार वारंटी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दीपावली के त्योहार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए नैनीताल पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के आधार पर कुल 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के मार्गदर्शन में हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर और नैनीताल क्षेत्र के अधिकारियों की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया।

ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें मौ. अनवर, प्रीतपाल सिंह कड़ाकोटी, ज्योति कौर, रोशन लाल, रमेश सिंह, कुलवंत सिंह और सोनू सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इस दौरान एक अभियोग का निस्तारण भी किया।

बनभूलपुरा में पांच पर कसा शिकंजा

बनभूलपुरा पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में फिरोज उर्फ पकिया, फैजान उर्फ मुन्ना, मौ. आमिर कुरैशी, भूरा और नाजिम हुसैन शामिल हैं।

काठगोदाम में दो, अन्य थानों में भी कार्रवाई

काठगोदाम पुलिस ने जोगेंद्र प्रसाद और विनोद आर्या को गिरफ्तार किया। वहीं तल्लीताल पुलिस ने विजय कुमार, हल्द्वानी पुलिस ने रोहित कर्मवाल उर्फ लकी शूटर और लालकुआं पुलिस ने पवन जोशी को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा बेतालघाट पुलिस ने 10 नवंबर को भरत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।

इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

रामनगर – 7 गिरफ्तार
बनभूलपुरा – 5 गिरफ्तार
काठगोदाम – 2 गिरफ्तार
तल्लीताल – 1 गिरफ्तार
हल्द्वानी – 1 गिरफ्तार
लालकुआं – 1 गिरफ्तार
बेतालघाट – 1 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News