नैनीताल की मालरोड के समीप लैपर्ड की गश्त ने बड़ाई क्षेत्रवासियों की मुश्किलें।_घर के बाहर टहलता है

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉलरोड के समीप एक ऐसी जगह है जहां एक वयस्क गुलदार आए दिन चहलकदमी करता कैमरे में कैद होता है। स्थानीय निवासी ने कहा की अपनी सुरक्षा देखते हुए उस जगह को ठीक समय से पार करें।

    नैनीताल में मल्लीताल के घने रिहायशी क्षेत्र राजपुरा के समीप टी पॉइंट में दिलावर नामक व्यक्ति का मकान है। इसके ठीक सामने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी(ईओ)रोहिताश शर्मा का भी घर है। ये जगह मॉलरोड में ग्रैंड होटल और नानक होटल के ठीक पीछे महज़ 50 मीटर दूर है। दिलावर ने बताया कि एक दिन ई.ओ.साहब ने उन्हें गुलदार होने का एहसास होने की बात कही, जिसके बाद उन्होंने अपने घर के बाहर पिछले माह एक सी.सी.टी.वी.कैमरा लगा लिया। 

घर की टिन की छत में किसी जानवर के कूदने और चलने का एहसास होने पर उन्होंन सी.सी.टी.वी.फुटेज चैक की तो उनके होश उड़ गए। उसमें, घर के ठीक बाहर, वयस्क गुलदार के इधर उधर जाने के साफ प्रमाण मिल गए। सोमवर रात भी उन्होंने ऐसी ही आहट सुनी तो आज सवेरे कैमरा चैक किया।

वो बड़े साइज का गुलदार घर के बाहर गश्त लगाता साफ नज़र आ गया। दिलावर ने कहा कि वो जानवर और अपनी सुरक्षा देखते हुए तय समय से घर में घुस जाते हैं। उन्होंने, होटल, रैस्टोरेंट, दुकान आदि में काम कर देर में आने वालों को झुंड में गाने सुनते और लाठियां लेकर आने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि गुलदार के आने के समय में अंधेरे, वीरान और सुनसान मार्ग में जाने से जितना बचा जा सके उतना अच्छा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News