उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम फिलहाल स्थिर है, लेकिन आने वाले 48 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। आसमान अधिकांशतः साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप से राहत मिलेगी, हालांकि सुबह और शाम की ठंड बरकरार रहेगी। न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

17 और 18 फरवरी – पांच जिलों में ऊंचाई पर बारिश-बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की गतिविधि देखने को मिल सकती है।

संभावित प्रभावित जिले_ उत्तरकाशी ,, रुद्रप्रयाग ,, चमोली ,, बागेश्वर ,, पिथौरागढ़

क्या रहेगा असर…

3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना,, अन्य जिलों और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

Weather Update – पूर्वानुमान

17 फरवरी –
उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी के आसार, बाकी प्रदेश में मौसम साफ।

18 फरवरी –

पर्वतीय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना।

19 फरवरी –

प्रदेश के सभी जिलों में फिर से शुष्क मौसम, कहीं भी वर्षा या बर्फबारी के संकेत नहीं।

यानी 2 दिन की हलचल के बाद आसमान साफ रहेगा।

हिदायत दी गयी है कि,, ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा पर निकलने से पहले ताज़ा मौसम अपडेट अवश्य लें। सफर के दौरान तापमान में गिरावट को देखते हुए पर्याप्त गर्म कपड़ों की व्यवस्था रखें,, संवेदनशील पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता ज़रूर बरतें।

Breaking News