Nainital : फायरिंग कांड वाले बदमाश गिरफ्त में_ तमंचे, पिस्टल बरामद

खबर शेयर करें -

जनपद नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 14 फरवरी की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि बैलपोखरा तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच झगड़ा और फायरिंग हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटनास्थल से खोखे बरामद किए।

वादिनी बलजीत कौर की तहरीर पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 17/2026 (धारा 109(1)/126(1)/352/351(3) BNS) दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए Dr. Manjunath T.C., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 02 देशी पिस्टल, 01 तमंचा, 05 जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से 13 खोखे (32 बोर व .22 बोर) बरामद किए गए।

पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट के दौरान फायरिंग की। आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 18/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹1,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News