Haldwani – सनातन धर्म रक्षा सम्मेलन को लेकर शिव सेना की तैयारियां तेज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी / दिल्ली।
आगामी 7 मार्च को महानगर हल्द्वानी में आयोजित होने वाले सनातन धर्म रक्षा सम्मेलन को लेकर शिव सेना परिवार की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 4 फरवरी को शिव सेना नैनीताल, उत्तराखंड का एक शिष्टमंडल उत्तराखंड राज्य प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचा, जहां उन्होंने शिव सेना सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव श्री अनिल देसाई से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने सांसद श्री अनिल देसाई को सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। शिष्टमंडल ने सांसद को सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

इस अवसर पर शिव सेना पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मेलन सनातन धर्म की रक्षा, गो माता की सुरक्षा एवं लव जिहाद जैसी सामाजिक कुरीतियों से युवतियों को बचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में सनातन धर्म के प्रखर वक्ता, साधु-संतों के साथ उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से शिव सेना के पदाधिकारी एवं शिव सैनिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में एक विशाल भगवा रैली भी निकाली जाएगी, जिससे सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

सांसद अनिल देसाई ने सम्मेलन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस शिष्टमंडल में शिव सेना उत्तराखंड राज्य प्रमुख गौरव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार भईयू, महानगर महामंत्री दीपक राजपूत, वासु परविंदा, मनीष, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News