उत्तराखंड में मानसून की दस्तक,आज जमकर बरसेंगे मेघ_अलर्ट..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी आज बिजली चमकने के साथ ही कई दौर की बारिश होगी। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 2 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News