Nainitallive
ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड की नैनीझील में एक लाश मिलने से सनसनी। गुरुवार सवेरे, टैक्सी बाइक चालक सूरज आर्या ने नैनीझील में एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला और उसकी तलाश ली। तलाशी में पॉकेट से सफेद रुमाल, गुटका और ₹15/= निकले।
न्यू हिना ट्रेवल्स और जुबीज़ किचन के सामने झील से मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को देखने से वो प्रथम दृष्टया बाहरी नजर आ रहा है। मल्लिताल कोतवाली से पहुंची पुलिस नाव लेकर मौके पर पहुंची और शव को झील के मार्ग से मल्लीताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले के अनुसार गुरुवार सवेरे राहगीरों ने नैनीझील में एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और शव को झील से निकाला गया। शव को अस्पताल, पंचनामे और पोस्ट मोर्टम की कार्यवाही के लिए ले जाया गया।BodyFoundInNainiLake
MysteryBodyRecovered
NainitalBreakingNews
LakeDeathMystery
PoliceProbeUnderway





