नैनीताल पुलिस अलर्ट: त्यौहारी सीजन में नकली नोटों को खपाने निकले युवक को पुलिस ने धरा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं। 09 अक्टूबर 2024: त्यौहारी सीजन के दौरान नकली नोट खपाने की कोशिश में लगे एक युवक को नैनीताल पुलिस ने पकड़ लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं नितिन लोहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं डी. आर. वर्मा के नेतृत्व में मुहिम चलाई गई। इस दौरान चौकी हल्दूचौड के कैनरा बैंक के पास संदिग्ध वाहन संख्या UK04 AB-4892 (सियाज) देखा गया, जो बम्पर टूटे होने के कारण संदिग्ध प्रतीत हो रहा था।

जब पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, तो चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे बामुश्किल रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम वर्मा पुत्र महेश चन्द्र वर्मा, निवासी वार्ड न. 1 अम्बेडकर नगर, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल बताया।

तलाशी लेते समय पुलिस ने उसके कब्जे से 500 रुपये के 18 नोट बरामद किए, जिनमें से कुछ नोटों की संख्या एक जैसी थी, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। बैंक से नोटों की कूटकरण की पुष्टि कराई गई, जिसमें सभी बरामद नोट नकली पाए गए।

उपरोक्त मामले के आधार पर कोतवाली लालकुआं में मु.अ.सं. 193/24, धारा 179/180 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल अनिल शर्मा और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे। नैनीताल पुलिस ने सतर्कता और तत्परता से काम करके इस गंभीर अपराध को समय पर रोकने में सफलता प्राप्त की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News