रोटरी क्लब ने प्राथमिक स्कूल रानी बाग में खाद्य सामग्री वितरण किया

खबर शेयर करें -

रानीबाग। आज सरकारी प्राथमिक स्कूल रानी बाग में रोटरी क्लब द्वारा क्लास 1 से लेकर 5 तक के बच्चों को स्वेटर, जूते, बैग और खाने की सामग्री वितरित की।

इस प्रोग्राम में रोटरी अध्यक्ष अनिल कर्नाटक, सचिव पूरन सिंह पपोला, प्रोजेक्ट अध्यक्ष मनोज शाह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जे के चढ़ा एम ललित भट्ट मौजूद रहे। क्लब द्वारा इस स्कूल को 5 वर्ष के लिए अंगीकृत किया गया है।

इन वर्षों में क्लब द्वारा कमरों की मरमत, रूफ का पुनर्निर्माण, दीवारों पर प्लास्टर, वॉशरूम, स्टाफ रूम, की मरम्मत एवं फर्नीचर आदि देने का प्रोग्राम है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News