रेनू अधिकारी ने दुर्गा वाहिनी की बहनों को किया रवाना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राज्य उद्यमिता परिषद, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने शुक्रवार प्रातः हल्द्वानी में दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी संस्कृत विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने पिथौरागढ़ जा रही दुर्गा वाहिनी की बहनों का हार्दिक स्वागत किया।

इस दौरान रेनू अधिकारी ने भगवा ध्वज दिखाकर बहनों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

गौरतलब है कि दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग नारी सशक्तिकरण, राष्ट्र सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता जैसे विषयों पर केंद्रित होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित युवतियाँ भाग लेंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News