आफत की बारिश_ नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर दिखा लाइव भूस्खलन, सड़क खोलने में जुटा विभाग…

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया। प्रशासन ने मार्ग खोलने के लिए जे.सी.बी.को लगा दिया है।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आफत बढ़ा दी हैं।जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।

नैनीताल से कुछ दूरी पर सोमवार देरशाम लगभग साढ़े छ बजे हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)में नैनागांव हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी से मलवा और पत्थर भर-भराकर गिर गया। सड़क पर मलुवा आने के बाद मोटर मार्ग बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।

दुपहिया, कार, बसों से आवाजाही करने वाले यात्री रास्ते में ही फंस गए। विभाग ने जे.सी.बी.से मलवा हटाने का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन मलवा ज्यादा मात्रा में होने के कारण मार्ग खुलने में समय लग सकता है। मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी के बाद लोगों ने वैकल्पिक मार्गो का रुख अपनाया। राहगीर अभी भी बड़ी संख्या में मार्ग में फंसे हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News