वार्ड नं 37 में जनसम्पर्क अभियान: निवर्तमान पार्षद विद्या देवी के पक्ष में बढ़ रहा समर्थन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। निकाय चुनाव के आगाज के बाद पार्षद पत्याशियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं गुरूवार को वार्ड क्षेत्र न 37 में निवर्तमान पार्षद विद्या देवी के पक्ष में दूसरे दिन जनसम्पर्क अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में क्षेत्र की महिलाएं, युवा वर्ग और वरिष्ठ जनों ने बाबा राम के जयकारे लगाते हुए आगामी निकाय चुनाव में सहयोग की अपील की।

जनसम्पर्क अभियान में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख व्यक्तियों में हृदयेश कुमार, इंदिरा विश्वकर्मा, रोषपाल मौर्या, पंकज अधिकारी, गीता मौर्या, पिंकी शर्मा, पंकज आर्य, लता देवी, गंगा बिष्ट, मनीष कुमार और मन मोहन की गरिमामय उपस्थिति रही।

क्षेत्रवासियों द्वारा मिल रहा यह अपार जनसमर्थन निवर्तमान पार्षद विद्या देवी की विजय का प्रतीक माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News