राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का हल्द्वानी में इस्तकबाल,नैनीताल राजभवन में आज ऐतिहासिक शाम..

खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी पहुँचीं, नैनीताल राजभवन समारोह में होंगी शामिल

आज हल्द्वानी यादगार लम्हों का साक्षी बन गया। जब
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपराह्न 04:10 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हैलीपैड पर पहुँचीं।

उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट,कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत,एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू इसके उपरांत राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान कर गईं, जहाँ वे राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राजभवन नैनीताल को भव्य रूप से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जबकि प्रशासन ने समारोह को गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

राष्ट्रपतिमुर्मू #हल्द्वानीदौरा, #नैनीतालराजभवनसमारोह, #राजभवननैनीताल125वर्ष, राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड यात्रा, #नैनीतालसमाचार, #हल्द्वानीन्यूज,

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News