ठेला फड़ वालों पर कानूनी कार्रवाई के विरोध में यूथ कांग्रेसी नेता हेमंत के नेतृत्व में लोगों ने किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ठेला फड़ वालों को पूरी रात कोतवाली में बैठाकर जबरन की गई कानूनी कार्यवाही के विरोध में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू के नेतृव में लोगो ने एसडीएम कोर्ट कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता साहू ने कहा प्रशासन लगातार ठेला फड़ वालों पर अत्याचार कर रहा है आए दिन अतिक्रमण के नाम पर ठेला वालों को उत्पीड़न किया जा रहा है कल जिस तरीके से बगैर किसी सूचना के ठेला वालों को समान जब्त करते हुए पूरी रात कोतवाली में आपराधियो की तरह कोतवाली में बैठाया गया। वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

साहू ने कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए कहा ठेला वालों का अतिक्रमण के नाम पर शोषण उत्पीड़न किसी भी कीमत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मोके पर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रीती आर्या लेखराज कश्यप बनवारी लाल छोटे लाल भुवन नेगी आदि थे।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News