धारी में दहशत: घर के बाहर से महिला को उठा ले गया गुलदार, मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के धारी क्षेत्र में आज सुबह घर के बाहर से गुलदार हेमा बरगली उठा ले गया। वन और राजस्व विभाग ने शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित दीनी तल्ली में आज सवेरे एक गुलदार महिला पर हमला कर दिया।

स्थानीय गोपाल बरगली की पत्नी हेमा बरगली गुलदार के हमले में अचेत हो गई। गुलदार हेमा को रगड़ते हुए जंगल की तरफ ले गया। वहां मौजूद लोगों के हल्ला करने के बाद गुलदार हेमा को तो छोड़ गया लेकिन तब तक हेमा ने प्राण त्याग दिए।

सूचना मिलने पर राजस्व, वन और पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची। विधायक राम सिंह कैद भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की तैयारी शुरू की। क्षेत्रीय जनता हमलावर वन्यजीवों के आतंक के खिलाफ वन विभाग की कार्यशैली को लेकर धरने पर बैठ गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News