उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा,तीन लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जानलेवा हादसे थमने का नाम नहीं दे रहा है। आए दिन होने वाले इन हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है वहीं आज एक और भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

वहीं आज उत्तरकाशी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार सुबह एक पिकअप वाहन चामी बर्नीगाड के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सुबह के समय उस वक्त हुआ, जब HP-17 G-0319 नंबर की पिकअप वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला-मोरी की ओर जा रही थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन चामी बर्नीगाड के पास पहुंचा, वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में लुढ़कते हुए यमुना नदी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हुईं. घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीन शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान नौशाद, प्रवीण जैन और अजय शाह के रूप में हुई है. तीनों मृतक जीवनगढ़ थाना क्षेत्र, विकासनगर जिला देहरादून के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा वाहन की तेज गति, तकनीकी खराबी या सड़क की खस्ता हालत के कारण हुआ. स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, यमुनोत्री हाईवे का यह हिस्सा बेहद खतरनाक है और पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News