दर्दनाक हादसा_लालकुआं में युवक को कार ने रौंदा

खबर शेयर करें -

Nainitallive

नैनीताल जिले के लालकुआं नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर की डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप बाइक से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के ठीक सामने पंतनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव कश्यप बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नगर के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया।

डॉ. विजय विश्वास ने बताया कि घायल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Lalkuan #RoadAccident #SpeedingCar

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News