विद्यालय संचालन समय का विरोध, छात्र हित में उचित नहीं: प्राथमिक शिक्षक संगठन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने विद्यालयों के संचालन समय को लेकर कड़ा विरोध जताया है। प्रदेश के शिक्षा महानिदेशक द्वारा जनपदों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूरे प्रदेश में विद्यालयों का संचालन समय वर्ष भर एक समान 8:45 प्रातः से 3:15 बजे तक किया जाएगा। इस संदर्भ में अभिभावकों और शिक्षकों से सुझाव मांगे गए हैं।

संगठन ने अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि नैनीताल जिले की भौगोलिक स्थिति अन्य जनपदों से भिन्न है। यहां के कुछ भाग मैदानी क्षेत्र में हैं, जहां गर्मियों में भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे में दोपहर के समय बच्चों को बाहर निकालना अत्यधिक कठिन और खतरनाक हो सकता है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में सर्दियों में बेहद ठंड होने के कारण बर्फबारी और ठंड के चलते प्रातः 8:45 बजे बच्चों का स्कूल पहुंचना संभव नहीं हो पाता।

संगठन का कहना है कि इस समय में बच्चों का स्कूल पहुंचना और पूरे दिन स्कूल में बने रहना बेहद कष्टकारी और छात्र हित के खिलाफ है। उन्होंने मांग की है कि नैनीताल जनपद की विषम भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए वर्तमान विद्यालय संचालन समय को यथावत रखा जाए। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन विद्यालयों के संचालन समय को भी समान किया जाए।

डिकर सिंह पडियार द्वारा जारी एक बयान में संगठन ने यह स्पष्ट किया कि वे छात्रों के हित में इस मुद्दे पर प्रखरता से आवाज उठाते रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News