अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, ज़िला और महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे, प्रदेश सहप्रभारी अतुल गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री खुशहाल बिष्ट की संस्तुति से कई नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस मौके पर दीपक बक्शी को प्रदेश सचिव, गौरव लव बक्शी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, संजय त्यागी को प्रदेश पर्यवेक्षक, जिलानी अंसारी को कुमाऊँ मंडल युवा प्रभारी, देवेन्द्र बंगा को ज़िला उपाध्यक्ष, कपिल वोहरा को महानगर महासचिव और हसीन अली को महासागर सचिव का दायित्व दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी को मिलकर व्यापारी हित में कार्य करने की आवश्यकता है ताकि संगठन आगे बढ़ सके।

डिम्पल पांडे ने कहा कि व्यापार हितों के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में भी संगठन को सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सेवा भाव के साथ आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में अनुज कांत अग्रवाल, अतुल गुप्ता, डिम्पल पांडे, भूपेश बिष्ट, विपुल अग्रवाल, गिरीश सनवाल, दानिश अंसारी, योगेश जोशी और अजय राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News