अब नियम तोड़े तो गाड़ी नहीं बचेगी_हल्द्वानी में 22 वाहन सीज

खबर शेयर करें -

#Nainitallive

हल्द्वानी। सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए हल्द्वानी संभाग में 257 वाहनों का चालान किया, जबकि 22 वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हाई-डेंसिटी लाइट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई।

परिवहन विभाग की विशेष चेकिंग में हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर के प्रवर्तन दलों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान 28 वाहनों पर ब्लैक फिल्म और 26 वाहनों पर अवैध हाई-डेंसिटी लाइट लगाए जाने पर कार्रवाई की गई। मौके पर ही कई वाहनों से ब्लैक फिल्म और अवैध लाइटें हटवाई गईं।

इसके अलावा फिटनेस, टैक्स, परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और इंश्योरेंस जैसे मामलों में भी चालान किए गए। सीज किए गए वाहनों में बाइक, ऑटो, जीप और भारी वाहन शामिल हैं।

संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Haldwani #RTO #TrafficAction

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News