बराड़ नगर विकास समिति के सदस्यों ने किया रुद्रपुर नगर निगम के महापौर से मुलाकात

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। बराड़ नगर विकास समिति के सदस्यों ने आज रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने लोक विहार कॉलोनी, अपना एनक्लेव, बराड़ नगर कॉलोनी, बराड़ एनक्लेव कॉलोनी एवं ओम विहार कॉलोनी की रजिस्ट्री खुलवाने का अनुरोध किया।

समिति ने अवगत कराया कि इस क्षेत्र में लगभग 400 निर्मित मकान और 300 खाली प्लॉट्स मौजूद हैं, जिनकी रजिस्ट्री एवं दाखिल-खारिज का कार्य 2018 तक पूरा हो चुका है। इसके बाद प्रशासन ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी कर रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो कि समिति का मानना है कि न्यायसंगत नहीं है। समिति ने प्रशासन से इस प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को न्याय मिले।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री भाजपा गजेंद्र प्रजापति, एवं समिति के कई सदस्यों सहित राजीव सक्सेना, नवाब सिंह, संजय चौधरी, लखविंदर चहल, के.वी.सिंह यादव, हरप्रीत सिंह, योगेश यादव, रणजीत सिंह, रिंकू चीमा, कर्मवीर रंधावा, राज बहादुर शर्मा, संजीव बांगा, सुरेन्द्र यादव व अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्र की स्थिति और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News