हल्द्वानी : युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। शहर के बनभूलपुरा गौजाजाली क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस खौफनाक वारदात को अवैध संबंधों के शक को लेकर अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान तरुण रावत पुत्र राधेश्याम उम्र 26 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर, गली नंबर 3, हल्द्वानी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि तरुण का आरोपी की पत्नी के साथ नाजायज संबंध थे, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था। इसी वजह से उसने अपने घर आए तरुण को देर रात पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की पुष्टि करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों से साफ है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News