हल्दूचौड़। नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने न्यायालय हल्द्वानी से जारी NBW के आधार पर वाद संख्या 498/2022, धारा 420 भादवि के आरोपी देसराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव, निवासी नवेदिया मिलक, थाना मिलक, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। कार्रवाई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अर्जुन गिरी के नेतृत्व में कांस्टेबल गुरमेज सिंह की टीम ने की।





