उत्तराखंड में दो दिन होगी दीपावली, 01 नवम्बर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भी एक नवंबर को दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। दिवाली पर दो तिथियों की वजह से संशय की स्थिति बनी हुई है। 31 अक्तूबर को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ था।

लेकिन एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी।

जिसके बाद आज प्रदेश सरकार द्वारा एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

दीपावली पूजन और दीपदान किस दिन करें इस पर उत्तराखंड में भारी भ्रम है।

पंचपुरी हरिद्वार के ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दीपावली पूजन के लिए प्रदोष काल, निशीथ काल, महा निशीथ काल और स्वाति नक्षत्र केवल 31 अक्तूबर की रात्रि में उपलब्ध हैं।

इसलिए दीपावली 31 को मनानी चाहिए। वहीं, चारधाम में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।

उत्त्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi(15)G/23-74(10)/2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 एवं विज्ञप्ति / संशोधन शासनादेश संख्या-1577/xxxi (15) G/24-74 (सा०)/2016. दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 के द्वारा दीपावली पर्व हेतु घोषित अवकाश दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) के साथ दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

2- उक्त के क्रम में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्य के अन्तर्गत स्थित बैंक/कोषागार/उप कोषागार में भी उक्त दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) के साथ दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News