अंधेरी रात में खाई से चार घायलों को निकाला, देवदूत बनी खाकी..

खबर शेयर करें -

अंधेरी रात, टोर्च की रोशनी और खाकी का साहस: सड़क दुर्घटना में घायलों का सहारा बनी पौड़ी पुलिस

वाहन दुर्घटना में घायलों के लिए देवदूत बन पहुंची पौड़ी पुलिस

पौड़ी गढ़वाल – 28 अक्टूबर की देर रात थाना कोटद्वार पुलिस को सूचना मिली कि चरेख गांव से पहले एक Triber वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना कोटद्वार पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस टीम बिना किसी देर के मौके पर रवाना हो गई।

घने अंधेरे और कठिन पहाड़ी भूभाग के बीच टोर्च की हल्की रोशनी और अटूट हिम्मत के सहारे जवानों ने खाई में उतरकर राहत कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को स्ट्रेचर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसके बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए राजकीय अस्पताल कोटद्वार भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायल व्यक्तियों के नाम:
1.आमिर पुत्र निसार, निवासी रमपुरा, नजीबाबाद (बिजनौर, उ.प्र.) — उम्र 25 वर्ष
2.सलमान पुत्र हबीब अहमद, निवासी सरवर कॉलोनी, नजीबाबाद — उम्र 26 वर्ष
3.नदीम अंसारी पुत्र अनीस, निवासी अमान नगर, नजीबाबाद (बिजनौर)
4.अमान पुत्र फैजल, निवासी रमपुरा कॉलोनी, नजीबाबाद (बिजनौर) — उम्र 24 वर्ष

पुलिस की तत्परता और साहसिक प्रयासों ने इन चारों युवकों की जान बचाई।
लोगों ने पौड़ी पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और बहादुरी की सराहना की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News