उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच ललित प्रसाद का स्वागत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक ललित प्रसाद का भव्य स्वागत एवं सम्मान

उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक एवं प्रख्यात बॉक्सिंग कोच ललित प्रसाद का आगमन हुआ। एशियाई खेलों में भारतीय बॉक्सिंग टीम की सफल तैयारियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

ललित प्रसाद अपने परिवार के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव श्रीमती रश्मिका सिद्दीकी, निदेशक कोचिंग श्री वरुण बेलवाल सहित विश्वविद्यालय के अन्य संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान ललित प्रसाद ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, अनुशासन बनाए रखने, निरंतर अभ्यास करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि खेलों में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास, धैर्य एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक हैं।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि ललित प्रसाद जैसे अनुभवी एवं प्रतिष्ठित खेल प्रशिक्षक का विश्वविद्यालय में आगमन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को खेल प्रशिक्षण, उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी तथा खेलों में करियर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सीख प्राप्त होगी।

उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को निखारने, गुणवत्तापूर्ण खेल शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के प्रेरणादायक संवाद विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News