IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में पांच भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। अगस्त में हुए बड़े फेरबदल के बाद एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। नई सूची में नरेश कुमार, दीपक कुमार, राहुल मिश्रा, आदित्य रत्न और शिरीन संजय के नाम शामिल हैं।

तबादला सूची के अनुसार, नरेश कुमार को प्रशासन में नई जिम्मेदारी देने के साथ जायका परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग से दीपक कुमार को पिथौरागढ़ भेजा गया है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक रहे राहुल मिश्रा अब तराई पूर्वी वन प्रभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी ओर, पिथौरागढ़ में तैनात आदित्य रत्न को हल्द्वानी में उपवन संरक्षक बनाया गया है। बताया गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उनके अनुरोध पर यह बदलाव किया गया।

इसी क्रम में राजाजी राष्ट्रीय पार्क की उपनिदेशक रहीं शिरीन संजय को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। इन बदलावों के जरिए वन विभाग के प्रशासनिक कार्यों, वन प्रभागों और टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News