हरेला क्वीन, सावन क्वीन एवं कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता ने बिखेरी उत्तराखंडी संस्कृति की रंगत
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, महिला प्रकोष्ठ जिला नैनीताल द्वारा हरेला पर्व एवं उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को समर्पित हरेला क्वीन, सावन/तीज क्वीन एवं कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, लोक संस्कृति एवं पहाड़ी व्यंजनों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन वर्मा जी, दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि गजराज बिष्ट, महापौर हल्द्वानी, ललित जोशी, योगेश जोशी, कौस्तुभानंद जोशी, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल विपिन गुप्ता, मदन फर्त्याल, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, इंद्र कुमार भटियानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना (हल्द्वानी), दीवान सिंह दानी (लालकुआँ), महामंत्री नंदन सिंह राणा, प्रदेश प्रभारी व्यापार मंडल सुनील भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मलिक, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी, महामंत्री दीपक गुर्रानी एवं कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया हुनर
कार्यक्रम में आयोजित सावन क्वीन प्रतियोगिता में मेघा जोशी ने प्रथम तथा सोनी पलड़िया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हरेला क्वीन प्रतियोगिता में नीतू रौतेला प्रथम, मनीषा जोशी द्वितीय एवं किरण गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें रेनु जोशी ने प्रथम, मीनाक्षी पांडे ने द्वितीय एवं नीतू रौतेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की लोक परंपराओं, हरेला पर्व, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी खान-पान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के साथ ही महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।
महिला प्रकोष्ठ की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश मंत्री शांति जीना, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, ज्योति मेहता, रेनु टंडन, चंपा चिलवाल, मीना सेठ, प्रियंका शर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ की समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे एवं करणवीर दिगारी ने किया।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और हमारी जड़ों से जुड़ने का उत्सव है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।




