हल्द्वानी: राष्ट्रीय सेविका समिति ने स्थापना दिवस मनाया…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या ने भाग लिया।

समिति की स्थापना 1936 में विजयदशमी के दिन वंदना मौसी जी और लक्ष्मी बाई केलकर द्वारा की गई थी। इस खास दिन पर शस्त्र पूजन किया जाता है और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जन जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाया जाता है।

हल्द्वानी में हुए इस आयोजन में क्षेत्र की कार्यकर्ता नीमा अग्रवाल, विभाग की बौद्धिक प्रमुख किरण , जिला सहकारी की भगवती , नगर कार्यवाहका रेनू , व्यवस्था प्रमुख चमन , हेमलता , बबीता, अलका सक्सेना, नगर कार्य भाई विमला, यशोदा, अर्चना कश्यप और ज्योति कश्यप ने सक्रिय भागीदारी की।

मुख्य अतिथि के रूप में भागीरथी, बेला तोलिया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन ने भव्यता और सुडृढ़ता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई संस्थाओं ने फूलों की बारिश कर कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News