हल्द्वानी : कल शनिवार को सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में होगा अंतर विद्यालय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। चित्रकला के माध्यम से अपने विचार व भावनाओं को व्यक्त करने और इससे बच्चों को एक कुशलता के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कल 24 अगस्त 2024 को सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ हल्द्वानी में एक अंतर विद्यालयी पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है
देवभूमि सहोदाया कोम्लेक्स द्वारा प्रायोजित यह प्रतियोगिता सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता कनिष्ट व वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित की जा रही है। जिसमें गौलापार, रामनगर, नैनीताल समेत हल्द्वानी के दो दर्जन भर स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के कनिष्ट वर्ग के लिए ‘हमारी विरासत’ विषय रखा गया है जबकि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के वरिष्ठ वर्ग के लिए ‘वन्य जीवों की सुरक्षा’ विषय दिया गया है। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ हल्द्वानी में शुरू होगी।

और प्रतिभागियों को 2 घंटे का समय दिया जायेगा दोनों ही वर्गों में पहले तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व ट्रोफी देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News