हल्द्वानी : डीएम ने सड़क चौड़ीकरण की ज़द में आ रहे कारोबारियों के साथ की बैठक, सामने रखा ये प्लान..

खबर शेयर करें -

सूचना- 26 सितम्बर 2024-
कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ़ मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौडीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों के साथ बैठक की।


जिलाधिकारी ने कहा कि सडक चौडीकरण में जिला प्रशासन ने लोगों के हितों को ध्यान में रखा है। जो व्यापारी पूर्णतः प्रभावित हो रहे है उनके लिए तात्कालिक तौर पर अस्थाई शेड की व्यवस्था की जाएगी। शासन से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव भी स्वीकृत हेतु भेजा गया है, जिसमें उनकी स्थाई व्यवस्था की जाएगी।


उन्होने कहा सडक चौडीकरण हो जाने से आम लोगों के साथ ही एम्बुलैंस, स्कूली बच्चे आदि जिन्हें जाम के कारण अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड रहा है उससे राहत मिलेगी, साथ ही उक्त बॉटलेनेक का सुधारीकरण सड़क सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है । उन्होने कहा सडक के आसपास चिकित्सालय, व्यवसायिक संस्थान आदि के होने से आने वाले ट्रैफिक का 60 प्रतिशत आंतरिक यातायात है ।

उन्होंने कहा कि सडक की चौडाई 12 मीटर रहेगी जिसमें ड्रेनेज सिस्टम हेतु नालियों का निर्माण भी किया जायेगा तथा सडक चौडीकरण हो जाने से भविष्य में हल्द्वानी शहर वासियों एवं पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।


जिलाधिकारी ने कहा कि सडक चौडीकरण से प्रभावित हो रहे कुल लोगों में से लगभग 22 से 25 लोग इससे पूर्ण रूप से प्रभावित होगे उनके लिए प्रशासन द्वारा अस्थाई तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी। जिन स्थानों का विकल्प दिया गया है उसमें से जिसमें भी व्यापारी सहमत होंगे वहां अस्थाई शेड का निर्माण किया जायेगा।


उन्होेने कहा आस्था के केन्द्र कालूसिद्व मन्दिर को पूर्ण रूप से विधि-विधान के साथ शिफ्ट किया जायेगा। इसके लिए धर्मगुरूओं के दिशा निर्देशन में मन्दिर शिफ्टिंग के साथ ही पीपल के पेड़ को रिलोकैट/ट्रांसप्लांट का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा सडक चौडीकरण से हल्द्वानी शहर को आंतरिक ट्रैफिक में दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी के साथ ही विपिन गुप्ता, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, दया किशन उपाध्याय, संदीप सक्सेना व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News