हल्द्वानी बना ओवरऑल चैंपियन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रारंभिक शिक्षा की दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में विकासखंड हल्द्वानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 188 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।रामनगर 84 अंकों के साथ उपविजेता और कोटाबाग 78 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। सब-जूनियर बैडमिंटन में मनस्वी पाठक ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आराध्या जोशी उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में वेदप्रकाश रावत ने बाजी मारी।

खो-खो और कबड्डी में भी हल्द्वानी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्राथमिक बालिका खो-खो और कबड्डी में हल्द्वानी विजेता रहा, जबकि बालक वर्ग में भी हल्द्वानी ने खिताब अपने नाम किया।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पुष्कर लाल टम्टा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों, निर्णायकों और चयनकर्ताओं को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

जिला खेल समन्वयक पूरन सिंह नयाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आठों विकासखंडों के करीब 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया चयनित खिलाड़ी 7 से 10 सितंबर तक देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News