हल्द्वानी – अमित का हत्यारा गिरफ्तार, सिर और हाथ क्यों अलग किए _चौकाने वाला खुलासा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (गौलापार) – शहर को दहला देने वाले मासूम अमित मौर्या हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमित हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है।

ताबड़तोड़ छानबीन के बाद पुलिस ने न सिर्फ हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, बल्कि आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ भी बरामद कर लिए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों गौलापार इलाके में सात वर्षीय अमित मौर्या अचानक अपने घर के पास खेलते समय लापता हो गया था। अगले ही दिन, पास के खेतों में एक बोरे से उसका धड़ बरामद हुआ, लेकिन सिर और हाथ गायब थे। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने न केवल परिजनों, बल्कि पूरे क्षेत्र को गम और गुस्से से भर दिया।

स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किए और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मीणा ने स्पेशल खुफिया टीम गठित कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ मासूम का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पड़ोस में ही रहने वाला युवक निकला। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए शव के अन्य हिस्सों को छिपाने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बीती रात अमित का सिर और हाथ भी बरामद कर लिए।

एसएसपी मीणा ने खुलासे में बताया आरोपी पढ़ा लिखा तो नहीं था लेकिन शातिर था क्राइम करके कैसे बचाना है उसकी सारी मालूमात थी। आरोपी ने घिनौनी मंशा के चलते बच्चे को पहले अगवा किया और बाद में गला दबा के हत्या की सबूत मिटाने के उद्देश्य बच्चे का सर और हाथ काट के अलग कर दिया।

जांच – एसएसपी प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने गहन जांच शुरू की। सीसीटीवी, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन, एफएसएल और मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की सहायता ली गई। आरोपी लगातार तांत्रिक क्रियाओं का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

गिरफ्तारी व कबूलनामा – 9 अगस्त को आरोपी निखिल जोशी (38 वर्ष) से गहन पूछताछ के बाद उसने हत्या कबूल की। उसकी निशानदेही पर सिर, कटा हाथ और चप्पल बरामद हुए।

हत्या का कारण व तरीका – निखिल बालक को घिनौनी मंशा से ले गया। बालक के विरोध करने पर उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए सिर और हाथ काटे तथा शव को बाड़े में दफन कर दिया।

पुरस्कार – सफल जांच के लिए आईजी कुमाऊँ ने पुलिस टीम को ₹5000 और एसएसपी नैनीताल ने ₹2500 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की। निखिल जोशी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News