हल्द्वानी में सरेराह हुड़दंग का वीडियो वायरल_ पुलिस का एक्शन, 5 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में कल रात को वाहन द्वारा युवतियों का पीछा करने की घटना का वायरल वीडियो के मामले का एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के आदेश किए। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों में सवार युवाओं को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है।

नैनीताल पुलिस का एक्शन

सभी आरोपियों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी नैनीताल का ऐसे हुड़दंगियों को स्पष्ट सन्देश है कि इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट निवासी पंचायत घर कालीपुर रामपुर रोड हल्द्वानी, रोहित पुत्र विनोद कुमार तिवारी निवासी उपरोक्त, पंकज पुत्र राम सिंह रावत निवासी धानमिल फ्रेंड्स कॉलोनी हल्द्वानी, अमन कपूर पुत्र महेश कपूर निवासी तीनपानी बायपास शिव कुंज बिहार बरेली रोड हल्द्वानी के है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News