श्री रामलीला राजगद्दी शोभायात्रा का भव्य आयोजन

खबर शेयर करें -

श्रीरामलीला संचालन समिति के तत्वाधान में भगवान श्री राम जी की भव्य राजगद्दी शोभायात्रा आज रामलीला ग्राउंड से नगर के प्रमुख मार्गों तक निकाली गई। इस शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें गिरधर गोपाल झांकी, शिव नंदी, मौन स्टेच्यू, घोड़े ताशे, नृत्य आरती, शिव शेष नाग, इस्कॉन, सालासर बाला जी, 28 मुखी काली ग्रुप, शिव मंदिर, श्याम बाबा की झांकी, कथक कली, पंजाबी ढोल, महाकाल बैंड और भगवान श्री राम जी की राजगद्दी की बग्गी शामिल थीं।

इस भव्य शोभायात्रा का संयोजन अरुण अग्रवाल, तनुज गुप्ता और अमित जोशी के निर्देशन में किया गया। शोभायात्रा के दौरान संचालन समिति के सदस्य विवेक कश्यप, मनोज गुप्ता, भवानी शंकर नीरज, विनीत अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, दिनेश गुप्ता और अतुल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

नगरभर में लोगों ने भगवान श्री राम जी के स्वरूप की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री जी भी शामिल रहे। इस धार्मिक कथा ने नगर में एक विशेष उत्सव का माहौल बना दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News