हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से चुनाव आयोग द्वारा जारी स्पष्टीकरण और हालिया घटनाक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने पत्रकारों के समक्ष रखा।
हल्द्वानी महापौर ने कहा विपक्ष और कांग्रेस पार्टी का काम केवल भ्रम फैलाना और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ना रह गया है, लेकिन चुनाव आयोग के स्पष्ट बयान ने विपक्ष के इन झूठे आरोपों और भ्रम को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से ही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) समेत सभी फैसले लिए गए हैं, जिसे सर्वोच्च न्यायालय भी वैध ठहरा चुका है।
इसके अलावा, फॉर्म-6 और कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे गए पत्र को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भी गलत साबित कर दिया गया है। जब भी विपक्ष जनता के बीच हारता है, तो वह चुनाव आयोग, सेना और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाने लगता है। विपक्ष को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय सत्य और संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए।





