सुंदरकांड से आरती तक, विश्वकर्मा जयंती पर भक्ति में डूबा आंचल दुग्ध संघ

खबर शेयर करें -

विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आंचल दुग्ध संघ प्लांट

लालकुआं। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के दुग्धशाला प्लांट परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ की गूंज, हवन-यज्ञ की पवित्र आहुतियों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्लांट में लगी मशीनरी और विभिन्न उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनों के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता और आंचल दुग्ध संघ की निरंतर प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ हुआ और हवन-यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों, कर्मचारियों और मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News