गांधी नगर वार्ड 27 में स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूटा: तंत्र के खिलाफ प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । लाइन नंबर 16 में दर्जनों लोगों ने पार्षद रोहित कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पिछले नौ महीनों से सीवरेज की समस्या के बावजूद सड़कों की टूटी हालत और उसके कारण हो रही परेशानियों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

मामले में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि टूटी हुई सड़कों के कारण बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, और गड्ढों व टूटी सड़कों की वजह से लोग गिरकर गंभीर चोटिल भी हो रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को भी भारी कष्ट सहना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है, जबकि पेयजल निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इसके अलावा, मुख्य मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान के रास्ते में भी यातायात में रुकावटें आ रही हैं, जिससे जनाजों को ले जाना मुश्किल हो रहा है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि मानसून आने से पहले जल्द ही सड़कों का निर्माण नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना और आंदोलन करेंगे।

धरने में नदीम, कामरान, परवेज़, सोनू, तस्कीन, सलीम, फईम आदि लोग शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News