हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को टैक्स बार एसोसिएशन ने बताया बड़ा कदम..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी का हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इसे न्याय व्यवस्था और वादकारियों के हित में अहम कदम बताया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश पाण्डे, सचिव महेन्द्र सिंह बिष्ट, मीडिया इंचार्ज सुनील पाठक सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि हल्द्वानी में हाईकोर्ट की स्थापना से वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा न्याय तक पहुंच और अधिक आसान होगी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए हल्द्वानी में हाईकोर्ट स्थापित करने की अनुमति दी है। साथ ही सरकार को निर्देश दिया है कि प्रस्तावित भवन के निर्माण के लिए छह सप्ताह के भीतर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

टैक्स बार एसोसिएशन का कहना है कि “वादकारियों का हित सर्वोपरि है”, और हाईकोर्ट के हल्द्वानी आने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News