उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज नंदा देवी महोत्सव का देर शाम डोला विर्सजन के साथ समापन हो गया। नैनीताल मे नंदादेवी महोत्सव का शुभारम्भ 19 सिंतबर अष्टमी के दिन से शुरू हुआ था, जिसके बाद आज दोपहर माॅ नंदा सुनन्दा शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा के दौरान सरोवर नगरी माता के जयकारों से गूंज उठी। हजारों की संख्या में स्थानीय भक्तो ने नयना देवी मंदिर से ढोल नगाडो के साथ माँ नन्दा सुनन्दा को नगर भ्रमण कराया। जुलूस में छोलिया नर्तकों, पारम्पररिक लाखिया भूत के साथ श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए।
इस दौरान माँ नन्दा सुनन्दा माँ के दर्शनों और माँ की विदाई के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। माँ नन्दा सुनन्दा की झाकी में नैनीताल व आसपास से हजारों की संख्या में अलग अलग वर्गो के लोग शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान छोलिया नृत्य के साथ कुमाऊँ की संस्कृति का समागम देखने को मिला। माँ के डोले को नगर भ्रमण के बाद उनके ससुराल कैलाश के लिए विदा कर दिया गया। माँ के डोले को मालरोड से तल्लीताल और फिर वापस मल्लीताल होते हुए ठंडी सड़क से शाम के समय झील में विसर्जित किया गया।
जुलूस में, विधायक सरिता आर्या, नगर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, मोहन पाठक, हेम आर्या, सभासद जितेंद्र पांडे, अंकित चंद्रा, पूरण बिष्ट, भागवत सिंह रावत, एस.एस.पी.मंजूनाथ टी.सी., एसडीएम नवाज़िश ख़लिक़, अनुराग आर्या, एस.पी. जगदीश चंद्रा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।NandaDeviMahotsav
MaaNandaSunanda
NainitalNandaDeviVisarjan
Nainitallive





