MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम

खबर शेयर करें -


MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम


हल्द्वानी। MIET Kumaon College of Paramedical Sciences में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन MIETCON-I 2026 का दूसरा एवं अंतिम दिवस ज्ञान, शोध, नवाचार, सांस्कृतिक प्रतिभा और अंतर्विषयक सहयोग के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“Interdisciplinary Approaches in Allied Health Sciences” विषय पर आयोजित सम्मेलन की थीम “Role of Allied Health Sciences: Bridging Diagnosis, Treatment and Recovery” रही। सम्मेलन में देश-विदेश से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, स्वास्थ्य professionals एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।


द्वितीय दिवस में 290 प्रतिभागियों, 05 Keynote Speakers एवं 02 Session Chairs की सहभागिता रही। विभिन्न विशेषज्ञों ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में Allied Health Sciences की बढ़ती भूमिका, teamwork, research, rehabilitation तथा patient-centred healthcare पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।


मुख्य अतिथि ने दिया अंतर्विषयक सहयोग का संदेश
द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि प्रो. आर. एस. भाकुनी, Deputy Director, Higher Education, Uttarakhand ने अपने संबोधन में सम्मेलन के विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतर रोगी देखभाल के लिए किसी एक discipline की विशेषज्ञता पर्याप्त नहीं है। विभिन्न Allied Health Sciences disciplines के बीच teamwork, knowledge sharing और interdisciplinary research को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।


उन्होंने Physiotherapy, Medical Laboratory Technology, Radiology, Nursing तथा अन्य स्वास्थ्य-विज्ञान क्षेत्रों के professionals एवं विद्यार्थियों से मिलकर कार्य करने तथा ऐसे शोध को प्राथमिकता देने का आह्वान किया, जिसका प्रत्यक्ष लाभ समाज एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मिल सके।
कार्यक्रम में MIET Kumaon के Managing Director डॉ. बी. एस. बिष्ट, Executive Director डॉ. तरुण सक्सेना, ACIC Dev Bhoomi Foundation के CEO डॉ. कमल रावत एवं Principal डॉ. शेफाली कपूर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विशेषज्ञ व्याख्यानों से समृद्ध हुआ अकादमिक सत्र
दूसरे दिन के तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ वक्ताओं ने स्वास्थ्य विज्ञान के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर व्याख्यान दिए।
डॉ. शीतल मल्हान, Associate Professor, G.D. Goenka University, Gurugram ने “Neurorehabilitation Beyond Boundaries: An Interdisciplinary Framework for Precision Recovery” विषय पर व्याख्यान देते हुए न्यूरो-रिहैबिलिटेशन में अंतर्विषयक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
डॉ. साक्षी भटनागर, Assistant Professor एवं HOD, Bareilly International University, Bareilly ने “Neuroplasticity & Physiotherapy: Rewiring Recovery in Neurological Rehabilitation” विषय पर न्यूरोप्लास्टिसिटी एवं फिजियोथेरेपी की भूमिका पर जानकारी साझा की।
मेडिकल इमेजिंग एवं रोगी सुरक्षा पर श्री कृपानंद यादव, Associate Professor एवं HOD, Santosh Deemed University, Ghaziabad ने “Role of Radiographer and Patient Safety and Radiation Protection” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने रेडियोग्राफर की जिम्मेदारियों, रोगी सुरक्षा एवं विकिरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।
वहीं डॉ. पवन जोशी, Assistant Professor एवं In-charge of Biochemistry, Late Jagivan Ram Government Medical College, Pithoragarh ने “Genetic Editing: Current Advances, Clinical Applications and Future Perspectives” विषय पर व्याख्यान देते हुए जेनेटिक एडिटिंग के क्षेत्र में हो रही नवीन प्रगति एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
शोध एवं पोस्टर प्रस्तुतियों ने बढ़ाया वैज्ञानिक उत्साह
सम्मेलन के दूसरे दिन Paper Presentation एवं Poster Presentation का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने Allied Health Sciences से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने शोध, वैज्ञानिक निष्कर्ष एवं नवीन विचार प्रस्तुत किए।
शोध प्रस्तुतियों में शिवांगी शर्मा, Research Scholar, Manav Rachna International Institute ने ACL Reconstruction के बाद खिलाड़ियों में Single Leg Squat के दौरान force एवं inter-limb asymmetry से संबंधित शोध प्रस्तुत किया। वहीं दीपक कुमार, Student, SRMS IAHs, Bareilly ने “Effectiveness of Muscle Energy Technique (MET) in Posterior Cruciate Ligament (PCL) Injury” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया।
पोस्टर प्रस्तुति में प्रतिभागियों ने वैज्ञानिक विषयों को रचनात्मक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने शोध की नवीनता, विषय की प्रासंगिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रस्तुति कौशल एवं व्यावहारिक उपयोगिता के आधार पर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
अकादमिक सत्रों के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सम्मेलन में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुमाऊँनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई, जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली।
इसके बाद महाभारत प्रस्तुति, Classical Dance, Singing Performance तथा ऊर्जावान Aghori Tandav – Mahakal ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतिभाओं को मिला सम्मान
सम्मेलन के Valedictory एवं Prize Distribution Ceremony में शोध, पोस्टर एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
Paper Presentation में प्रथम पुरस्कार दीपक कुमार को प्रदान किया गया।
Poster Presentation में
प्रथम पुरस्कार – ज्योति फर्त्याल
द्वितीय पुरस्कार – सलमान नसीम
तृतीय पुरस्कार – प्रियंका भट्ट
प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में Aghori Tandav – Mahakal को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
सफल आयोजन के लिए व्यक्त किया आभार
समापन अवसर पर MIET Kumaon College of Paramedical Sciences परिवार की ओर से मुख्य अतिथि, सभी Keynote Speakers, Session Chairs, अतिथियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, आयोजन समिति, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विनोद सर, अनिल सर, कृष्णा सर, आशुतोष सर, वात्सल्य सर, हिमानी मैम, तकनीकी टीम, हाउसकीपिंग एवं सपोर्ट स्टाफ तथा महेश तिवारी जी के योगदान की भी सराहना की गई।
आयोजकों ने कहा कि सम्मेलन की सफलता केवल मंच पर दिखाई देने वाले प्रयासों का परिणाम नहीं, बल्कि प्रत्येक शिक्षक, विद्यार्थी, प्रतिभागी और सहयोगी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
MIETCON-I 2026 का दूसरा दिन ज्ञान, शोध, नवाचार, संस्कृति और प्रतिभा के सफल समन्वय का साक्षी बना। सम्मेलन ने Allied Health Sciences में अंतर्विषयक सहयोग, सतत शोध और patient-centred healthcare को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। ज्ञान एवं अनुभवों के इस आदान-प्रदान के साथ सम्मेलन का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News