Nainital : एक पल की चूक…और सीधे खाई में_ऐसे बची स्कूटी सवार की जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एस.डी.आर.एफ., पुलिस और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सवार को रस्सियों व अन्य उपकरणों से बांधकर रैस्क्यू किया।

 नैनीताल से भवाली मार्ग में पाइंस से कुछ आगे एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार स्कूटी समेत खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 4 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली की पाइंस के समीप एक स्कूटी सवार असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया है। 

सूचना के बाद नैनीताल पोस्ट से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ.टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल में एस.डी.आर.एफ.ने जिला पुलिस और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर रैस्क्यू अभियान चलाया। रैस्क्यू टीम ने बमुश्किल खाई में गिरे स्कूटी सवार को निकाला। घायल की पहचान पंगोट निवासी 33 वर्षीय कमल सिंह के रूप में की गई है। टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से घायल को खाई से सड़क तक पहुंचाया। घायल कमल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बी.ड़ी. पाण्डे जिला अस्पताल भेजा गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News