भीमताल : ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित है : पनेरू

खबर शेयर करें -

भीमताल। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की आम जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हैं आदर्श प्राथमिक विद्यालय खानश्यू में 53 बच्चे हैं। मानकअनुसार चार अध्यापकों की आवश्यकता है लेकिन है एक अध्यापक जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है जो विधायक पिछले सात सालों में अपने गांव के विद्यालय में ठीक नहीं कर पाया उनसे उम्मीद करना अपने बच्चों के साथ धोखा देने जैसा है।

पनेरु कहा है कि शीघ्र ही शिक्षा मंत्री शिक्षा सचिव और विधायक का पूरे क्षेत्र वासियों की ओर से धेराव तथा समस्या का हल होने तक कार्यक्रम जारी रहेगा क्योंकि पहाड़ के नाम शासन करने वाले आने वाली पीढ़ी के साथ धोखा कर रहे हैं पूरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र मे शिक्षा स्वास्थ्य सड़क का बुरा हाल है। जिसका समाधान विधायक को कराना होगा। वरना इसका खामियाजा भुगतना होगा कि किसी भी हालत में अब जनता गुमराह होने वाली नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News