हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू किया जोरदार रोड शो

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गुरुवार को हल्द्वानी नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के रोड शो का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। यह रोड शो कालाढूंगी रोड से शुरू होकर नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया पहुंचा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

रोड शो में मुख्यमंत्री धामी के साथ मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट और राम सिंह कैड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह देखकर निश्चित हो गया है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिलने वाला है।”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में तीन महत्वपूर्ण संकल्पों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “नव वर्ष में हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश की सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कमल खिलाना है। साथ ही इसी माह समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया शुरू करनी है।” मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में आयोजित होंगे, जिनका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 23 जनवरी तक जोश बनाए रखें और हल्द्वानी नगर निगम में गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने के लिए अपना प्रयास जारी रखें।

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, सुरेश भट्ट, भुवन जोशी, मोहन पाठक, प्रमोद तोलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News