मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी पहुँचे,सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर पहुँचे। मुख्यमंत्री धामी राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

उनके आगमन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक बंशीधर भगत, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर (डब्बू), दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. संग अन्य कार्यकर्ता एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News