गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर,मानवता और सेवा का संदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी — त्याग और बलिदान की अमर मिसाल सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर गौजाजाली, बरेली रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान और हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर के सौजन्य से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि मानवता, सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल बनकर उभरा। समाज के प्रत्येक वर्ग, हर आयु समूह और हर पृष्ठभूमि के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरु घर से निकली यह सेवा लहर रक्तदान के रूप में कई जरूरतमंद जिंदगियों में नई रोशनी भरने का संकल्प लेकर आगे बढ़ी।

शिविर में उपस्थित कमेटी के सदस्य सुखबीर सिंह (वीरू) , मुख्य सेवादार सुखविंदर कौर , तथा अन्य सभी सेवादारों ने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का हार्दिक धन्यवाद किया और उन्हें गुरु महाराज की कृपा और शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

इस पुण्य अवसर को सफल बनाने में सुखविंदर कौर , प्रीतपाल सिंह , सुखबीर सिंह (वीरू), मनजीत सिंह सहित गुरुद्वारा कमेटी के अनेक गणमान्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News