महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा समाज में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को भाजपा के कुमाऊँ संभाग कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें 20 से अधिक महिलाओं को मान्यता दी गई।

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने भारतीय संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देता है, जो राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि महिलाएं सेना समेत सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं, जो उनकी मजबूती का संकेत है।

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि महिला दिवस उन महिलाओं को सम्मानित करने का दिन है, जो अपने प्रयासों से अपने जीवन की परिस्थितियों को बदल रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष की थीम ‘Accelerate Action’ है, जिसका तात्पर्य है अपने प्रयासों में तेजी लाना।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका जीना ने की और सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही महिलाओं का उचित सम्मान कर सकती है।

इस दौरान उपस्थित अन्य प्रमुख व्यक्तियों में प्रदेश सह प्रवक्ता कल्पना बोरा, मीडिया सह प्रभारी विजयलक्ष्मी चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पूनम जोशी और प्रगति जैन ने किया।

सम्मानित महिलाओं की सूची:
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ममता पलड़िया, शांति मेहरा, डॉ. दर्शना गैड़ा, हिमानी कबडवाल, चारु रावत, कोमल वर्मा, चित्रा रावत, सुमन शशि पाठक, कमलेश भंडारी, विनीता वर्मा, नीलम लोहनी, अर्चिता सेन, कमला परगाई, आभा गोस्वामी सहित अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News