सरकार का बड़ा फैसला: अब जेब पर नहीं पड़ेगा महंगाई का बोझ

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में महंगाई नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। आम जनता को राहत देने के लिए अब हर मंडी समिति में सस्ते फल, सब्ज़ी और जरूरी वस्तुओं के विशेष रिटेल काउंटर खोले जाएंगे।

हर मंडी में खुलेंगे 5 सस्ते रिटेल काउंटर

उत्तराखण्ड मण्डी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि।

हर मंडी समिति में 5 बड़े रिटेल काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों पर फल, सब्ज़ी और दैनिक आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध होंगी।उद्देश्य है कि आम उपभोक्ता को बिचौलियों से राहत और सीधी सस्ती खरीद मिल सके

रोजाना बाजार की निगरानी के लिए सचल दल

महंगाई पर नजर रखने के लिए एक नई व्यवस्था लागू होगी। हर दिन 3 सदस्यीय सचल दल (mobile inspection team)बाजार का निरीक्षण करेगा।

फल और सब्ज़ियों के दैनिक खुदरा दामों का आकलन किया जाएगा।

रिपोर्ट सीधे मंडी बोर्ड मुख्यालय को भेजी जाएगी।

सभी व्यापारियों का होगा लाइसेंसिंग सिस्टम।

मंडी क्षेत्र के सभी खुदरा व्यापारियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इससे बाजार में पारदर्शिता और नियंत्रण बढ़ेगा नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल वैन से भी मिलेगी सस्ती सामग्री

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि,, मोबाइल वैन के जरिए सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे दूर-दराज़ क्षेत्रों में भी आम जनता को राहत मिलेगी।

ओवरचार्जिंग पर कार्रवाई तय

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रशासन ने साफ कहा है,,किसी भी जगह महंगे दाम वसूले गए तो तत्काल कार्रवाई होगी बताया गया पर्यटकों और आम लोगों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

बैठक में मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर “डब्बू”, निदेशक हेमंत वर्मा, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी मंडियों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।

Breaking News